मुख्य समाचार

जंगल शिकार करने गया युवक अपनी ही बंदूक की गोली का हो गया शिकार

जंगल शिकार करने गया युवक अपनी ही बंदूक की गोली का हो गया शिकार
  • जंगल शिकार करने गया युवक अपनी ही बंदूक की गोली का हो गया शिकार –

मंडी, खबर आई गोहर

बीते दिन जिला के गोहर उपमंडल के तहत जंगल में शिकार करने गए परवाड़ा पंचायत के टिकर गांव के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर की शाम को 7 बजे टिकर गांव का चेतराम अपने पांच दोस्तों यशवंत सिंह, हेमराज, कृष्ण चंद, नंद लाल और इंद्र सिंह के साथ गढ़नाला जंगल में शिकार के लिए गया था।

बताया कि हेमराज के पास सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक थी। अचानक उसका पैर फिसलने से बंदूक के जमीन पर गिरने से गोली चल पड़ी, जो चेतराम की टांग में घुटने के पास लगी। उसके सभी दोस्तों ने उसे तुरंत लहूलुहान हालत में घायल युवक को बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 32 वर्षीय चेतराम पुत्र आत्मा राम निवासी टिकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके बंदूक कब्जे में ले ली है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts