मुख्य समाचार

महिला मित्र से मिलने आया युवक का कत्ल, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में

महिला मित्र से मिलने आया युवक का कत्ल, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
  • महिला मित्र से मिलने आया युवक का कत्ल, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में

कुल्लू, खबर आई बंजार

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला 21 साल का दीपक झा बीते दिनों चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर बंजार के गाड़ा गुशेणी में अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए पहुंचा था। लेकिन महिला के पति तथा अन्य ग्रामीणों को इस बारे सूचना मिल गई। ऐसे में उन्होंने पहले युवक दीपक को बाहू के पास घेर लिया और वहां पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद युवक को गाड़ा गुसेनी की ओर ले गए और वहां पर भी उसके साथ खूब मारपीट की। मृतक युवक के साथ हरियाणा से आए टैक्सी चालक ने इस बारे एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मारपीट में घायल युवक को पहले इलाज के लिए बंजार अस्पताल भर्ती किया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि मृतक युवक की पहचान दीपक झा पुत्र विश्वजीत झा निवासी कपरीध पोस्ट ऑफिस मदोदिहीन जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद महिला भी सदमे में है और उसका भी ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जल्द ही पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झा पुत्र  विश्वजीत कुमार झा H. No. 2390 गली न0 36 B Block पहला पुस्ता सोनिया विहार करावल नगर जिला नोर्थ ईस्ट दिल्ली को CH बंजार में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। उपचार के दौरान दिनांक 08.01.2026 की मध्यरात्रि को उनकी मृत्यु हो गई, जिस पर अभियोग में धारा 103 BNS जोड़ी गई है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौका निरीक्षण किया जा रहा है। मारपीट में संलिप्त 05 व्यक्तियों को डिटेन कर लिया गया है, जिनसे नियमानुसार पूछताछ की जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts