जंगल में शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

जंगल में शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

शिमला (खबर आई संवाद सूत्र )

  • जंगल में शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

शिमला जिला के छैला क्षेत्र में जंगल में शिकार करने गया व्यक्ति की गोली लगने मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम कुछ लोग छैला के जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए गए थे।  सुन्नी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम अचानक उसने गोली की आवाज सुनी और जब उसने पास जा कर देखा तो एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी। ऐसे लग रहा था जैसे  कि मृतक शिकारी द्वारा गलती से अचानक खुद से ही गोली चल गई हो। जिस कारण  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में मौत का कारण गोली लगना पाया गया है।

मृतक की पहचान केवल राम पुत्र कांशीराम निवासी ठियोग के कथोग के तौर पर हुई है। ढली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts