मुख्य समाचार

फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत

फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत

फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत –

मंडी, खबर आई

जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर मलोरी में फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मलोरी में फोरलेन का कार्य चल रहा था कि अचानक उपर से मलबा आ गिरा। जिसकी चपेट में एक मजदूर आ गया। हालांकि हादसा होते ही कार्य पर लगे अन्य लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान 33 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ काकू पुत्र रूपलाल गांव बनौन डाकघर कपाही तहसील बल्ह मंडी के तौर पर हुई है। काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति रोहित ने बताया कि फोरलेन से आ रहे मलबे को रोकने के लिए कार्य चल रहा था। जहां पर राजेश काम कर रहा था। इसी दौरान उपर से मलबा आ गया और राजेश उसकी चपेट में आ गया।

जिला प्रशासन व सरकार से मृतक परिवार के लिए उचित मुआवज देने की मांग की हैं। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। हादसे पर नगर निगम के पार्षद राजेंद्र मोहन सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है और मृतक के परिजनों से गहरी संवेदना जताई है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts