
-
कोठी के समीप हिमखंड गिरने से एक विदेशी पर्यटक की मौत –
मनाली, खबर आई
हाल ही में मनाली के आस पास के इलाकों बर्फबारी होने के कारण देश विदेश के पर्यटकों के लिए साहसिक खेलों की गतिविधि बढ़ गई है। इन्ही खेल में स्कीइंग करते हुए अचानक हिमखंड गिरने से एक विदेशी पर्यटक की दबने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। उसे मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मनाली के कोठी में विदेशी पर्यटक अपने साथी मक्सीम के साथ स्कीइंग करने के लिए कोठी की तरफ गया था। वहां अचानक हिमखंड आ गिरा जिसमें विदेशी की दबकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मनाली पहुंचा कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रूस का पर्यटक डेनियल बार्बर अपने एक साथी मक्सीम व अन्यों के साथ स्कीइंग करने के लिए कोठी की तरफ गया था।
हालांकि, हिमखंड बहुत छोटा था, लेकिन मुंह के हिस्से में बर्फ गिर गई। आशंका है कि इस वजह से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। उसे मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।