हादसा – रात को मनाया बिटिया का जन्मदिन, सुबह घास काटते समय खाई में गिरने से हुई दम्पति की मौत

हादसा – रात को मनाया बिटिया का जन्मदिन, सुबह घास काटते समय खाई में गिरने से हुई दम्पति की मौत
  • हादसा – रात को मनाया बिटिया का जन्मदिन, सुबह घास काटते समय खाई में गिरने से हुई दम्पति की मौत –

कुल्लू, खबर आई आनी

जिला के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत कुशवा के किंचा गांव में घास काटने गए एक दंपती की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिछली रात दम्पति ने अपनी तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। अगले दिन उनके साथ यह दुखद हादसा हो गया।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना से एक दिन पहले मृतक दंपती की तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन था और रात को उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ बिटिया का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। जबकि बेटी के जन्मदिन के दूसरे शुक्रवार को उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतक दंपती की पहचान कींचा निवासी 26 वर्षीय भगवान दास पुत्र दया राम और 24 वर्षीय कपिला के तौर पर हुई है। दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।

डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से हुई है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इलाके में युवा दम्पति की दर्दनाक मौत से शोक पसर गया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts