शादी से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर  दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तीन महिलाएं सहित दो पुरुष गंभीर रूप से घायल

शादी से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर  दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तीन महिलाएं सहित दो पुरुष गंभीर रूप से घायल
  • शादी से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तीन महिलाएं सहित दो पुरुष गंभीर रूप से घायल –

मंडी, खबर आई पधर

पुलिस थाना जोगिन्दरनगर के तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में देर रात एक कार दुर्घटना होने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोहो से वापस आती बार गोलवां – लडभड़ोल सड़क पर गांव सौं के पास आवारा पशु के अचानक आ जाने से अनियंत्रित होकर कार पलटने से पांच लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलवां की ओर से लडभड़ोल की तरफ आ रही एक कार नंबर HP28B-3193 गांव सौं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद अपने गांव पिहड- बेढहलु लौट रहे थे तो गोलवां-लडभड़ोल सड़क पर सौं के पास अचानक आवारा पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट नीचे जा गिरी।

 

कार में सवार निवासी पिहड-बेढहलु निवासी भीम सिंह 62 वर्ष, शांता देवी 64 वर्ष, कौशल्या देवी 54 वर्ष, कश्मीर सिंह 59 वर्ष व बीना देवी 53 वर्ष घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे सभी गांव वासियों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां सिविल अस्पताल मैं तैनात डॉ अपराजिता द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया। रेफर किए गए लोगों में शांता देवी, कौशल्या देवी और भीम सिंह शामिल हैं। इस बारे में डीएसपी पधर पर संजीव सूद ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। और मामले की छानबीन की जा रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts