7वीं डोगरा रेजीमेंट ने मनाया अपना 57वां स्थापना दिवस 

7वीं डोगरा रेजीमेंट ने मनाया अपना 57वां स्थापना दिवस 

पालमपुर ( खबर आई संवाददाता)

7वीं डोगरा रेजीमेंट ने मनाया अपना 57वां स्थापना दिवस

सैनिक लीग कार्यालय पालमपुर नजदीक सैनिक विश्राम गृह पालमपुर में रविवार को सेना दिवस व 7वीं डोगरा रेजीमेंट का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में 7 डोगरा रेजीमेंट के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व सैनिक व परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 7 डोगरा के कमान अधिकारी रहे सेवानिवृत्त कर्नल बीसी लगवाल ,सौर्य चक्र, तथा सैनिक लीग पालमपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता सीडी सिंह गुलेरिया ने संयुक्त रूप से की। कर्नल लागवाल ने 7 डोगरा रेजीमेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 जनवरी 1966 में सातवीं डोगरा रेजीमेंट का गठन मेरठ में हुआ था। इस रेजीमेंट के पहले कमान अधिकारी कर्नल बलबीर सिंह दयाल और सूबेदार मेजर के पद पर सूबेदार मेजर बलबीर सिंह गुलेरिया रहे। उन्होंने बताया कि 57 वर्ष के इतिहास में रेजीमेंट ने भारतीय सेना में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं वहीं सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों ने बतौर सिविलियन कई उच्च पदों पर प्रशासनिक एवम विभागीय सेवाएं प्रदान कीं। 7 डोगरा रेजीमेंट ने इस दौरान हुए युद्धों में दुश्मनों को सबक सिखाया। यहां तक कि ऑपरेशन ब्लू स्टार, ओप पवन श्रीलंका ओप रक्षक, कारगिल युद्ध और यू एन मीशन कांगो साउथ अफ्रीका में हमारे सैनिकों ने बेहतर प्रदर्शन कर सैंकड़ों गालंट्री अवार्ड हासिल किए। कर्नल लागवाल ने बताया कि उन्हें भी इस रेजीमेंट की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त है।      कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने खूब मनोरंजन किया तथा सहभोज का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में ,एक सब के लिए और सब एक के लिए, प्रतिज्ञा सहित बटालियन, रेजीमेंट और राष्ट्र के लिए प्यार को दोहराते व सहभोज के साथ तीन बार भारत माता व ज्वाला माता के जय घोश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर कर्नल सुदर्शन सिंह जमवाल, कर्नल शक्ति चंद रनौत, मेजर जनमेज

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts