
-
केलंग मे हुए 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण सफल, भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण का आयोजित किए जाएंगा – नावंग छेरिंग
लाहुल स्पीति, खबर आई
जिला मुख्यालय केलांग में सफलतापूर्वक समाप्त हुई 7 दिवसीय आइस हॉकी बेसिक प्रशिक्षण “लर्न टू स्केट” कार्यक्रम के इस मौके पर ग्राम पंचायत केलांग के उप प्रधान नावंग छेरिंग मुख्य अतिथि और पंचायत के सभी वार्ड सदस्य वार्ड 1 सदस्य कांता थॉलगपा, वार्ड 2 सदस्य वांगयाल वांगयाल छेलिंगपा, वार्ड 3 सदस्य दोर्जे टशीजी, वार्ड 4 सदस्य रिगजिन, वार्ड 5 सदस्य अंगमो विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुँचे। उप प्रधान नावंग छेरिंग ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों के लिए आयोजित की गई 7 दिवसीय आइस हॉकी बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल रहीं।
जिसको आयोजित करने के लिए ग्राम पंचायत केलंग और आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति का विशेष योगदान रहा। पिछले 25 दिनों से दिन रात माइनस ठंड में काम करने वाले स्थानीय वालंटियरो का भी धन्यवाद किया। भविष्य में भी इसको बढावा देने के लिए आइस हॉकी एडवान्स प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण देने के लिए आइस हॉकी संघ लाहौल स्पीति की कोच केसंग दिकित और तेजिंन पाप को भी सम्मानित कर उनका धन्यवाद किया। आयोजन में योगदान करने के लिए सांगे स्वयं सहायता समूह केलंग की महिलाओं को सम्मानित कर उनका आभार जताया। प्रेस क्लब लाहुल को इस आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत की कोशिश है कि बच्चों के लिए आइस हॉकी रिंक बनाया जाएगा जिससे यहां से बच्चों को इस खेल के लिए तैयार किया जायेगा। इन्होंने इस मौके पर सभी बच्चों को प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।
इस मौके पर आयोजक सदस्य एवं ग्राम पंचायत प्रधान सोनम जांगपो, आयोजक राहुल रोहल्ल, अशोक मियास, देवी सिंह, सुनील, तेजिंन शामिल रहे। प्रधान सोनम जांगपो ने प्रेस को बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे घाटी के 72 लोगों ने भाग लिया जिसमें 62 विभिन्न स्कूलों के बच्चों और 10 स्थानीय वॉलंटियर थे।
जिसका आयोजन रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 5 चरणों मे किया गया। आइस हॉकी रिंक को रोज देर रात को 1 बजे तक पानी जमा कर अगले दिन के लिए तैयार किया जाता था l सभी आयोजकों ने सहयोग के लिए जिला उपायुक्त राहुल कुमार, जीएसएस केलंग प्रधानाचार्य रमेशलाल योतरपा, डी पी सोनम स्किलिंगपा, संजीवन रॉय, आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति, वॉलिंटियर्स और सभी प्रशिक्षु को बधाई एवं धन्यवाद किया, साथ ही बच्चों के लिए ऐसे खेल कार्यक्रमों को बढावा देने की बात कही।