मुख्य समाचार

आगजनी – निजी अस्पताल में आगजनी से डॉक्टर दंपती सहित 6 लोग जिंदा जले

आगजनी – निजी अस्पताल में आगजनी से डॉक्टर दंपती सहित 6 लोग जिंदा जले

निजी अस्पताल में आगजनी से डॉक्टर दंपती सहित 6 लोग जिंदा जले –

धनबाद, खबर आई

      झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल में आग लग की घटना सामने आई। इस आगजनी में 6 लोगों की जिंदा जलने की खबर आई है। हादसे के वक्त सभी परिवार के लोग सो रहे थे। डॉक्टर हाजरा अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर ही अपने परिवार के साथ रहा करते थे। इस दुखद घटना में डॉक्टर दंपती, उनकी नौकरानी, डॉक्टर हाजरा का भांजे समेत 6 की दम घुटने से मौत हो गई। सभी के शव अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए।
आगजनी में मारे गए लोगों के शवों ले जाते उनके करीबी

     अस्पताल के गार्ड ने बताया कि रात 1 बजे करीब चिंगारी दिखाई थी। हम दौड़कर ऊपर भागे तब तक पहली मंजिल आग की लपटों से घिर गई। करीब 1 घंटे बाद हमने बाकी सुरक्षाकर्मियों की मदद से 6 बॉडी बाहर निकाली। आग लगने के दौरान नीचे वाले वार्ड में 10-15 मरीज भी भर्ती थे। जैसे ही मरीजों को आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। आग हॉस्पिटल के वार्ड तक नहीं पहुंच पाई थी। आग सिर्फ  पहली मंजिल में ही लगी थी जहां डॉक्टर अपने परिवार के साथ थे।

खबर आई कि हाजरा क्लिनिक के पास फायर एनओसी भी नहीं थी। अस्पताल पिछले कई दशक से संचालित हो रहा था । अग्निशमन अधिकारी के कहने पर भी फायर एनओसी नही ली थी।

डॉ प्रेमा हाजरा मौत के दो घंटे पहले तक मरीजों को देख रहीं थीं। नर्सिंग होम में भर्ती एक महिला का प्रसव रात 12 बजे कराया था। महिला गांधी रोड की रहने वाली है। शुक्रवार रात डिलीवरी के बाद बेटा हुआ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts