37 हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा कानूनगो

37 हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा कानूनगो
  • 37 हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा कानूनगो –

शिमला, खबर आई सूत्र

शुक्रवार को विजिलेंसे ने कार्रवाई करते हुए जिला के धामी सर्कल के कानूनगो को 37 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबकि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा गए आरोपी कानूनगो 13 हजार रुपए की राशि शिकायतकर्त्ता से पहले ही ले चुका था।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों धामी राजस्व सर्कल के रमेश चंद ने विजिलैंस को शिकायत दी कि कानूनगो हरीश कुमार शर्मा इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्त्ता रमेश चंद ने अपने 2 बेटों अमित शर्मा व सुमित शर्मा के नाम पर 1 बीघा जमीन खरीदी थी। इसके तहत उपतहसील धामी में 28 फरवरी को इंतकाल भी दर्ज हो गया था। लेकिन उससे जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की गई। विजिलैंस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

वहीं, यह भी जानकारी मिली कि शिकायतकर्त्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी कानूनगो को 8 व 5 हजार की राशि गूगल-पे के माध्यम से भी भेजी थी। लेकिन इसके बाद भी कानूनगो हरीश शर्मा द्वारा 37 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे। जिस पर रमेश चंद ने विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलैंस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts