मुख्य समाचार

देश में  कोरोना के 243 नए केस मिले, जबकि 2 मरीज की मौत हुई –

देश में  कोरोना के 243 नए केस मिले, जबकि 2 मरीज की मौत हुई –

   दिल्ली (खबर आई संवाद सूत्र)

देश में  कोरोना के 243 नए केस मिले, जबकि 2 मरीज की मौत हुई –

भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,637 हुई

     उधर, पीएम मोदी के मुख्य सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने शनिवार को देश के शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश में कोरोना की स्थिति और महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि देश में इस समय 500 नमूनों की जांच जिनोम सीक्वेंसिंग INSACOG लैब में की जा रही है। देशभर में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कोविड हेल्थ सेंटर्स में मॉक ड्रिल की गई थी।
    देश में शुक्रवार को कोरोना के 243 नए केस मिले, जबकि 2 मरीज की मौत हो गई। वहीं, भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,637 रिकॉर्ड की गई। कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक देश में कुल केस 4.46 करोड़ है। जबकि 4.41 मरीज ठीक हुए। वहीं, 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो गई है।

  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार एक्टिव है। केंद्र ने गुरुवार को 6 देशों से आने वाले यात्रियों के  लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया। 1 जनवरी से चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। ग्लोबल एयरलाइंस के ग्रुप इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले को निराशाजनक बताया। ​​​​

   दुनिया में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है जापान में 1 दिन में 438 मौतें हुई। चीन में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए ताइवान ने 1 जनवरी से चीन से लौटने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। अमेरिका में भी 5 जनवरी से चीन से आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी की जाएगी। लोगों को नेगेटिव कोरोना टेस्ट, राष्ट्रीयता और वैक्सीनेशन का प्रमाण देना होगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts