मुख्य समाचार

16 मील हत्या का मामला सुलझा, आरोपी को किया गिरफ्तार, नदी में धक्का देकर हुई थी युवक की मौत – 

16 मील हत्या का मामला सुलझा, आरोपी को किया गिरफ्तार, नदी में धक्का देकर हुई थी युवक की मौत – 
  • 16 मिल हत्या का मामला सुलझा, आरोपी को किया गिरफ्तार, नदी में धक्का देकर हुई थी युवक की मौत –

कुल्लू, खबर आई

पतलीकुहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 मील में 9 जनवरी की रात आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति की तस्दीक की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के दौरान ललित उर्फ लल्लन निवासी नेपाल ने बीर बहादुर सिंह (36 वर्ष) को जानबूझकर सड़क किनारे से धक्का दे दिया। इससे बीर बहादुर सिंह क्रेट वॉल से नीचे नदी में गिर गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस संबंध में थाना पतलीकुहल में अभियोग संख्या 06/26 दिनांक 10 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा किया गया, वहीं आर.एफ.एस.एल. टीम ने भी मौके का मुआयना किया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts