मुख्य समाचार

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बाद होगा हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल गठनः सुखविंद्र सिंह सुक्खू , कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी।

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बाद होगा हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल गठनः सुखविंद्र सिंह सुक्खू , कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी।

नई दिल्ली ( खबर आई सूत्र )

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बाद होगा हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल गठन – सुखविंद्र सिंह सुक्खू

कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का गठन विधानसभा के
शीतकालीन सत्र के बाद होगा। मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल गठन की जल्दी नहीं है। हालांकि सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगातार कहते आ रहे
हैं कि हाईकमान से चर्चा के बाद ही मंत्रिमंडल गठन पर फैसला होगा। लेकिन यह भी दीगर बात है कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दोनों के शपथ लेने के छः दिन बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर के बीच हो सकता है। विधायकों को शपथ दिलाने की अनिवार्यता के चलते इसे जल्दी करवाने की तैयारी है।
हालांक पिछले दिन मुख्यमंत्री ने इसे 28 से 30 दिसंबर को करवाने की संभावना जताई थी। या फिर 15 जनवरी के बाद करवाने की बात कही थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक अब इसे 22 दिसंबर से करवाने की तैयारी चली हुई है। विक्रमादित्य का मंत्री बनना तय, सुक्खू ने स्पष्ट की स्थिति शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। उन पर खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सुक्खू ने नई दिल्ली में कहा कि विक्रमादित्य कैबिनेट में होंगे।
उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वह कैबिनेट में क्यों नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts