पधर में सब जज कोर्ट की मिली सौगात

पधर में सब जज कोर्ट की मिली सौगात

पधर में सब जज कोर्ट की मिली सौगात –

मंडी, खबर आई पधर

पधर में सब जज कोर्ट की सौगात मिलने पर द्रंग ब्लाक कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से यहां पधर बार एसोसिएशन सहित स्थानीय लोग इस मांग को प्रमुखता से उठाते आ रहे थे। वर्ष 2017 में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से यहां सब जज कोर्ट की घोषणा करवा मंत्रिमंडल में मंजूरी दिलाई थी। जिसके बाद उच्च न्यायलय द्वारा तमाम औपचारिकताएं पूरी की गई।

उन्होंने कहा कि सब जज कोर्ट खुलने से पधर उपमंडल के इलाका चौहारघाटी, द्रंग सिरा सहित नेरकलां आदि क्षेत्र की हजारों आबादी लाभान्वित होगी। इससे पहले लोगों को न्यायिक, फौजदारी और अन्य मुकदमों को लेकर जोगेंद्रनगर न्यायलय का रुख करना पड़ता था। जिससे समय के साथ धन की भी चपत लगती थी।अब लोगों को घर द्वार पर न्यायिक सेवाएं प्रदान होगी। बीते रोज कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने यहां सब जज कोर्ट का शुभारंभ कर क्षेत्र के लोगों को सौगात दी। इसके लिए उन्होंने माननीय उच्च न्यायलय और प्रदेश सरकार सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts