जागृति महिला मंडल सिंगार ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का सन्देश

जागृति महिला मंडल सिंगार ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का सन्देश
  • जागृति महिला मंडल सिंगार ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का सन्देश

मंडी, खबर आई पधर

विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत चेली के जागृति महिला मंडल सिंगार की सदस्यों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया। जानकारी देते हुए जागृति महिला मंडल की प्रधान गीता देवी ने बताया कि जागृति महिला मंडल की सदस्यों ने सिंगारी से हरडगलू तक स्वच्छता रैली निकालकर सड़क के किनारे पड़े कचरे को इक्कठा कर लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को आसपास के क्षेत्रों में पड़े कूड़े का निष्पादन कैसे करना है इस पर भी विस्तृत जानकारी दी।

गीता देवी ने बताया कि हम सभी लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखना होगा तभी हम बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और हमे प्राकृतिक जल स्त्रोतों को भी साफ सुथरा रखना होगा। क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी का होना बहुत जरूरी है। उस मौके पर महिला मंडल की सदस्यों सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts